होली पर्व को लेकर रोशना थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
डीजे प्रतिबंधित हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर-बिना अनुमति जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी: मासूम कुमारी।
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रोशना थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने की। बैठक में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित थे। थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है।जिसे हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक मनाया जाना चाहिए।थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने कहा कि किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। पुलिस गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेंगे। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। होली के दौरान हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने कहा कि होली में झुमटा निकालने के लिए संबंधित लोगों को थानें से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों को भी जागरूक रहने की जरूरत है।सी.ओ.शिखा कुमारी ने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को संयम और आपसी भाईचारे के साथ होली मनाने के लिए प्रेरित करें। अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने कहा कि प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के आपसी समन्वय से ही पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है। जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने की बात कही।शांति समिति की बैठक में सरपंच असगर खान, परिमल मंडल, प्रहलाद शर्मा, सत्तर मियां आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
