रोशना और प्राणपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रोशना और प्राणपुर थाना प्रांगण में बुधवार को ईद व रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया । रोशना में थाना प्रभारी मासूम कुमारी व प्राणपुर थाना में थानाध्यक्ष रणजीत कुमार की अध्यक्षता में ईद पर्व को शांति पूर्वक मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचल राजस्व अधिकारी अजय सिंह मौजूद थे । उक्त बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि के अलावा थाना क्षेत्र के कई गणमान्य ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बैठक में ईद के दिन शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील जगहों को चिन्हित कर अतिरिक्त सतर्कता बनाए रखने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। थाना प्रभारी मासूम कुमारी बैठक में उपस्थित लोगों से कहा कि किसी प्रकार की अफवाह में ध्यान नहीं देना हैं। ऐसी कोई बात हो तो इसकी सूचना तुरंत रोशना थाना पुलिस पुलिस को दे।इस दौरान सरपंच,असगर अली खान,प्रमोद मेहता,मनोज कुमार ,जय प्रकाश मंडल,ओम प्रकाश साह उर्फ डफली,हीरा लाल प्रसाद,शेख मजीरुद्दीन, दिलीप साह,अब्दुल हकीम,प्रलाद शर्मा, सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक शराब तस्कर को...
शीतलपुर पंचायत के सिंघौल,नगर,चंपा पुरब के किसानों को बिजली युक्त पंप सेट से सिंचाई कर पा रहे हैं
किसानों ने अविलंब नये ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत तार में करंट चालू करने की मांग की है। प्रवीण कुमार( कटिहार) कटिहार...
मध्य विद्यालय सिंघौल में विधालय परित्याग प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजित -प्रधानाध्यापक हारून रशीद
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के आजमनगर प्रखंड अंतर्गत शीतलपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सिंघौल में कक्षा 8 वीं के...
इस वर्ष 8 नई ट्रेनों के संचालन, 99 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था और 25 अतिरिक्त ठहराव दिया -इस वर्ष सर्वाधिक 25.64 करोड़ रुपये की आय हुई है: डीआरएम
प्रवीण कुमार(कटिहार) यात्रियों की सुविधा,सुरक्षा और समयपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए कटिहार रेल मंडल ने इस...
लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, तीन बने जिला टॉपर
(हसनगंज डेस्क) हसनगंज प्रखंड स्थित कालसर पंचायत के अधौरा कालसर में संचालित लक्ष्य टीचिंग सेंटर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...
प्रधानाध्यापिका नुतन कुमारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को वितरण किया प्रगति पत्र
प्रवीण कुमार (कटिहार) कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत परभैली पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीकोल में प्रगति पत्रक वितरण समारोह...
