November 12, 2026

अमदाबाद थाना परिसर में काली पूजा व छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न।

Read Time:2 Minute, 20 Second

कटिहार (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद थाना परिसर में सोमवार को दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सर्किल इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने किया। इस बैठक में जनप्रतिनिधि एवं पुजा समितियों ने भाग लिया। इस दौरान थाना अध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने उपस्थित लोगों को कई प्रकार के निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाए। उन्होंने कहा कि काली पूजा में लगने वाले मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और पुलिस बल की तैनाती कर उपद्रवी एवं शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि छठ घाट समिति के द्वारा क्षेत्र के अगला तैराकी तैनात रहेंगे। क्षेत्र में अमन चैन कायम रहे एवं शांति लेख व्यवस्था बना रहे। जिसके लिए लोगों का सहयोग भी होना जरूरी है। उन्होंने ने कहा कि छठ घाट का निरीक्षण कर व्रनि ऐप पर की सुविधा के लिए तालाब में बैरिकेडिंग की जाएगी। वही लखनपुर पंचायत के मुखिया श्वेता राय ने कही कि हर वर्ष काली पूजा एवं छठ पूजा शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाता है और इस वर्ष भी भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा की डीजे पर प्रतिबंध रहेगा एवं असलील गानों पर भी प्रतिबंध रहेगा।आयोजित बैठक में सहायक थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, लखनपुर मुखिया श्वेता राय, मुखिया तपन मंडल, मुखिया युधिष्ठिर मंडल, जिप सदस्य नजमुल हक सहित बुद्धिजीवी लोग बैठक में मौजूद थे।

Previous post समकालीन छापेमारी अभियान के तहत दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
Next post रामकथा आयोजन की तैयारी जोरों पर, धनंजय वैष्णवी जी महाराज ने लिया जायजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial