May 25, 2026

प्राणपुर थाना परिसर में काली पुजा एवं छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

Read Time:2 Minute, 59 Second

प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)

प्राणपुर थाना परिसर में सोमवार को दीपावली , काली पुजा एवं छठ पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर,सह थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार महतो ने किया।इस बैठक में जनप्रतिनिधि एवं पुजा समितियो ने भाग लिया। थाना अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार के निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाऐ वही बैठक को संबोधित करते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, कोंग्रेस के शिव देव झा, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिव नारायण यादव, मुखिया मोहम्मद मुजाहिद आलम एवं अब्दुल हनान, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह एवं कृष्ण मोहन शर्मा, पुर्व मुखिया अजय कुमार मंडल, बिनोद कुमार विश्वास एवं मनोज कुमार साह, सरपंच रामाशीष राय, सरपंच प्रतिनिधि शंकर प्रसाद मंडल एवं सचिदानंद मंडल, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद अजमल एवं मोहम्मद इनामुल हक पंचायत समिति प्रतिनिधि गोविंद सिंह,पुर्व पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक आलम,पी एल भी मोहम्मद फैजूददीन आलम एवं अनिल कुमार मंडल के द्वारा कहा गया कि काली पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व अस्था का महा पर्व है,इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए, वहीं संवेदनशील एवं अति संवेदनशील छठ घाट पर बैर कटिंग किया जाए,  प्राणपुर थाना अध्यक्ष एवं प्राणपुर अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी के द्वारा शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा गया कि, काली पूजा एवं दीपावली पूजा अमन चैन एवं भाई चारा का पर्व है, इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए, छठ पूजा आस्था का महा पर्व है इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए, गड़बड़ी करने वाले पर पैनी नजर रख कर प्राणपुर पुलिस को शीघ्र सुचना किया जाए, इस मौके पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद मोईद खान, बिट्टू कुमारी के साथ दर्जनों समाजसेवी मौजूद थे।

Previous post कटिहार की 10 वर्षीय बच्ची मनिहारी गंगा में लापता, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जुटी रेस्क्यू में
Next post गंगा में लापता बच्ची का शव बरामद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial