June 25, 2026

मनिहारी में बीएलओ का चरणबद्ध प्रशिक्षण शुरू, निर्वाचन पदाधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी।

Read Time:1 Minute, 57 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार मनिहारी प्रखंड सभागार में 67-मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ। यह प्रशिक्षण निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी ऋषिकेश रंजन तथा दिल्ली से प्रशिक्षित एएलटीएम, बीएलओ मोहम्मद एजाज अहमद एवं विनय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में बीएलओ को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, सुधार करने की विधियां, मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। 10 मई 2025 को भाग संख्या 01 से 56 तक के बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया। आगामी 13, 14, 16, 22 एवं 23 मई को क्रमशः भाग संख्या 57 से 308 तक के बीएलओ का प्रशिक्षण निर्धारित है।प्रशिक्षकों ने बीएलओ को बूथ स्तर पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सटीक कार्य निष्पादन हेतु प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के दौरान तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए जिसमें डिजिटल अपडेट एवं मोबाइल ऐप आधारित प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Previous post विडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा जदयू की बैठक हुई आयोजित।
Next post कटिहार राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में 1575 मामलों का हुआ निपटारा-लोक अदालत में सेटलमेंट 4 करोड़ 55 लाख 23 हजार 178 रही।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial