November 12, 2026

पिकअप और टोटो की भिड़ंत, छह लोग घायल

Read Time:54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी-कटिहार हाईवे पर रसुलपुर के पास पिकअप और टोटो की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को कटिहार भेजा गया, जबकि आंशिक रूप से घायल दो को मनिहारी पुलिस की डायल 112 द्वारा अनुमंडल अस्पताल मनिहारी उपचार हेतु लाया गया।अनुमंडल अस्पताल में घायल बिरन बेसरा (बेलहरा) और संजय कुमार (बंगरी) ने बताया कि सभी छः सवारी फतेनगर से कटिहार ट्रेन पकड़ने जा रहे थे जहां रसुलपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वैन से टोटो की जबरदस्त टक्कर हो गई।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय तेगछिया में पठन-पाठन को दुरुस्त करने के लिये प्रधानाध्यापक कृतसंकल्पित हैं
Next post प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial