November 12, 2026

पिकअप ने टोटो को मारी टक्कर, 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल।

Read Time:54 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी से नवाबगंज की ओर जा रही एक टोटो को पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टोटो पलट गया। हादसे में बौलिया निवासी 70 वर्षीय महेंद्र मंडल बुरी तरह घायल हो गए। टोटो में दो बच्चों सहित कुल पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक डॉ. खुर्शीद ने महेंद्र मंडल का प्राथमिक उपचार कर उन्हें भर्ती कर लिया, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

Previous post धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की हुई शुरुआत
Next post घरेलू विवाद में युवती ने खाया जहर रैफर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial