बकरिद पर्व के दौरान खुले में कुर्बानी नहीं करने का लिया संकल्प।
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
बकरीद पर्व को लेकर प्राणपुर थाना प्रांगण में बीडीओ डॉक्टर कुमार सौरभ एवं थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन मोहम्मद मुस्ताक ने किया।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने बारी-बारी से बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर अपनी अपनी विचार व्यक्त किया।सभी जनप्रतिनिधियों ने बकरीद पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया। जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने कहा कि प्राणपुर प्रखंड में वर्षों से हिंदू मुस्लिम भाईचारा का मिसाल बना हुआ है। बीडीओ ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की विचार को सुनते हुए कहा कि अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। खासकर खुले में कुर्बानी करने एवं कुर्बानी करते हुए वीडियो बनाकर वायरल करने पर प्रतिबंध लगाना है। थाना अध्यक्ष अपने संबोधन में कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के सहयोग से बकरीद पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख अमित शाह ने कहा कि प्राणपुर प्रखंड में हिंदू मुस्लिम वर्षों से एक दूसरे के पर्व में मिलजुल का सहयोग करते हैं करते रहेंगे। बैठक में मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, अजय मंडल, प्रमोद मेहता, शिवदेव झा, मोहम्मद मुजाहिद आलम, मूसराफुल, बम बम, पप्पू मंडल सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
