May 25, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाल मिठाई एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया

Read Time:3 Minute, 15 Second

पीएम नरेंद्र मोदी का जादू फिर चला : मनोज राय

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में कटिहार शहर के शहीद चौक पर तीन राज्य मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए अभी गुलाल मिठाई एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया।जिला अध्यक्ष मनोज राय ने जश्न मनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू फिर चला कांग्रेस का अहंकार चूर-चूर हुआ। जनता का श्राप कांग्रेस को ले डूबी। कांग्रेस ने जो 60 साल में कुछ नहीं किया उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 सालों में करके दिखाया जिसका परिणाम है कि केंद्र के साथ-साथ देश के अनेकों राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार डबल इंजन की सरकार बन रही है। इस मौके पर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल दर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व और करोड़ कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत के बल पर भाजपा ने तीनों राज्यों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम किया है। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी ,पूर्व जिला अध्यक्ष , लक्खी प्रसाद महतो,चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव सौरभ कुमार मालाकार , जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश गुड्डू, मंजू चंद्रवंशी, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, जगदीश चंद्र यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा ,युवा मोर्चा के महामंत्री जोक्शन यादव, सोनू सिन्हा, बब्बन झा ,सुनिल शर्मा, तीनों नगर अध्यक्ष शेखर जयसवाल, उमेश पासवान ,निलेश ठाकुर, नेहा किरण, प्रियंका सिंह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा वह महिला मोर्चा के साथ-सा भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने तीनों राज्यों में कल बहुमत की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत का श्रेय देते हुए आपस मे आतिशबाजी व मिठाई बाटकर जश्न मनाया।

Previous post कायस्थ परिवार ने मनाया डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के जन्म दिन
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने जाहिर किया जीत पर प्रसन्नता ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial