May 25, 2026

एक झपट्टामार और फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार घटना में प्रयुक्त बाइक एवं छीनी हुई मोबाइल बरामद

Read Time:2 Minute, 24 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर विषहरी स्थान के समीप बीते रविवार को झपटमारो के द्वारा छीने गए मोबाइल के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अभिषेक कुमार उम्र 22 वर्ष पिता अखिलेश सिंह साकिन मूसापुर थाना कोढ़ा जिला कटिहार को छीने हुए मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को भेज दिया है।सनद रहे कि सेमापुर से एक बाइक पर सवार होकर आ रहे दंपति से पल्सर बाइक पर सवार दो मोबाइल स्नैचर बीते रविवार कि शाम मोबाइल छीन कर भागने लगे थे। ईस दौरान पीड़ित अखिलेश सिंह ने भी अपनी बाइक से उनका पीछा करना शुरू किया। वहीं तेज गति से भागने के क्रम में देवीपुर चौक के समीप मंजौरा से कुरसेला आ रहे वसीम अंसारी को ठोकर मार दी थी। जिससे वसीम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया था।वहीं इस दुर्घटना में बाइक सवार दोनों स्नैचर भी सड़क पर गिर पड़े थे। जिसमें एक भागने में सफल रहा। वहीं एक घायल हो जाने के कारण नहीं भाग सका था। जिसे लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।वही दूसरे मामले में एक वर्ष से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि कुरसेला थाना अन्तर्गत कांड संख्या 193/24 एनडीपीएस कांड के फरार अभियुक्त मंतोष कुमार पिता राजेंद्र राय साकिन चांदपुर थाना कुरसेला जिला कटिहार को गिरफ्तार कर अग्रिम कारवाई की जा रही है।

Previous post शिवरात्रि पर भक्तिमय माहौल, जलाभिषेक और शिव बारात की धूम।
Next post रेड क्रॉस ने दुर्गापुर अग्नि पीड़ितों के बीच राहत का किया वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial