रेड क्रॉस ने दुर्गापुर अग्नि पीड़ितों के बीच राहत का किया वितरण ।
कटिहार (मनोरंजन साहा)
भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से जिले के बरारी प्रखंड अंतर्गत सेमापुर ओपी के दुर्गापुर वार्ड न. 06 में आग से पीड़ित आधा दर्जन से अधिक परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।सांसद तारिक अनवर की उपस्थिति में राहत का वितरण किया गया। सांसद ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से लगातार समाज सेवा का काम किया जा रहा है। इस तरह के कार्यों से अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रेरणा लेने की जरुरत है। रेडक्रॉस सोसाइटी के राहत वितरण प्रभारी भुवन अग्रवाल के नेतृत्व में अग्नि पीड़ितों के बीच राहत वितरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इससे पीड़ितों को काफी मदद मिल रही है।भुवन अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी अपने दायित्वों के प्रति हमेशा सजक रही है।रेडक्रॉस सोसाइटी जाति, धर्म से ऊपर उठकर अपना कार्य करती है।सामजिक सेवा का कार्य आगे भी जारी रहेगा।रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि दुर्गापुर वार्ड न. 06 के मोजिबुर रहमान, सबाना खातून, नासेर खातून, अम्बार खातून, इशरत परवीन, गुलशन, बिलकिस, आमीना खातून आदि के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।राहत वितरण शिविर के दौरान सुनील यादव, दिलीप विश्वास, कुमार एकलव्य, रिंकू मिश्रा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
