July 28, 2026

आर्म्स एक्ट में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 40 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा प्रखंड अंतर्गत लगभग दो माह से फरार चल रहे आर्म्स एक्ट के अपराधी को पुलिस ने रात्रि में उनके घर से धर दबोचा । पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की फरार अभियुक्त कुछ दिनों से अपने घर रात्रि के समय आया जाया करता है।  इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को घर से गिरफ्तार किया है । थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्राणपुर थाना क्षेत्र के दिघौल गांव मोहम्मद रज्जाक उर्फ शेख रज्जाक पिता मोहम्मद माहिर है। जिसे मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि बीते दिनों में डंडखोरा पुलिस के द्वारा मेईलवासा रेलवे गेट के समीप में रात्रि के समय में संघन वाहन जांच कर रहा था। वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को रोका था जिसमें एक युवक फरार होने में कामयाब हो गया था जबकि दूसरे को तत्काल गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार युवक के पास देसी कट्टा एवं कारतूस बरामद किया गया था। दूसरा युवक भागने सफल रहा था।

Previous post कटिहार रेलवे स्टेशन पर बना सेल्फी प्वाइंट।
Next post तेजस्वी के बैठक में शामिल हुए मनिहारी नगर के मुख्य पार्षद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial