भाजपा के विधानसभा मार्च में पुलिस बर्बरता से लोकतंत्र हुआ शर्मसार –अशोक अग्रवाल
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पटना में विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा की गई बर्बरता बिहार सरकार की निरंकुशता व तानाशाही का प्रमाण है। पूर्व में जिस तरह से सरकार ने छात्रों, शिक्षक अभ्यर्थियों, युवाओं व किसान सलाहकारों के प्रदर्शन को पुलिसिया आतंक से दबाया था। उससे एक कदम आगे बढ़ते हुए पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाई है।अनेकों युवा, बुजुर्ग और महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। कई लोग अभी भी अस्पताल में हैं। राजनैतिक प्रतिशोध के लिए सरकार द्वारा राजनैतिक कार्यकर्ताओं के शान्तिपूर्ण प्रदर्शन पर इस तरह का बर्बर पुलिस बल कभी प्रयोग नहीं किया गया। पुलिस द्वारा जान-बूझकर सिर पर लाठियां बलपूर्वक बरसाई जा रही थी। घटना का दृश्य देखकर कोई भी बता सकता है कि पुलिस ने किस मानसिकता के साथ अपना वीभत्स रूप प्रदर्शित किया है। आज पुलिस की दमनकारी कार्यवाही के दौरान ही भाजपा जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह जी का दुःखद निधन हो गया।बिहार आंदोलन की धरा रही है। आज सत्ता में बैठे लोग भी आंदोलन की ही उपज हैं। फिर भी जिस तरह की घटना आज बिहार में हुई है वह सरकार की निराशा, कुंठा और विफलता को सिद्ध करती है।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
