कटिहार स्टेशन में दो वर्षों से बंद पीआरएस काउंटर के पुनःहुआ प्रारम्भ
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कटिहार स्टेशन पर लगभग दो वर्षों से बंद पड़े पीआरएस काउंटर के पुनः शुरक्वार से शुरू होने से यात्रियों में हर्ष व्याप्त हैं। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए जेड आर यू सी सी के सदस्य सह पूर्वोतर सीमांत रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि जिस तरह कटिहार रेल मंडल के एनजेपी एवं सिलीगुड़ी में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर अलग आरक्षण का प्रावधान है। उसी तरह कटिहार में भी अलग से पी आए एस काउंटर रेल उपभोक्ताओं के लिए होना चाहिए।जेड आर यू सी सी सदस्य श्री सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को मानते हुए सीसीएस मालीगांव एवं कटिहार रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के आदेश पर पुनः यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कटिहार स्टेशन के न्यू स्टेशन बिल्डिंग के प्रथम तल पर शुक्रवार से पी आर एस काउंटर को शुरू कर दिया गया है। जिसके लिए उन्होंने उन्होंने रेल प्रशासन को उनकी मांग पूरी करने पर धन्यवाद दिया।रेल प्रशासन द्वारा उक्त पीआरएस काउंटर को फिलहाल सुबह 8:00 से दोपहर 2:00 तक के लिए एक ही शिफ्ट शुरू किया गया है। परंतु रेल उपभोक्ताओं द्वारा इसे पुनः पूर्व की भांति दो शिफ्ट में चलने की मांग की गई है।कटिहार रेल मंडल का सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने बताया कि वरिष्ट नागरिक और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उक्त काउंटर को रेल प्रशासन द्वारा जल्द ही पुनः दोनों शिफ्ट में शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि उक्त पीआरएस काउंटर को रेल प्रशासन द्वारा पूर्व में बीते 21.11.2021 को बंद कर दिया गया था। इस पीआरएस काउंटर के यात्रीगण के लिए कैश व यूपीआई दोनों की सुविधा उपलब्ध है। वही जेड आर यू सी सी के सदस्य विनय सिंह ने कहा कि मुख्यालय में बीते 28 फरवरी को आयोजित जेड आर यू सी सी के बैठक में रेल रेल महाप्रबंधक को सीमांचल की कई समस्याओं सहित मांगों का एक ज्ञापन सोपा गया था। जिसमे मुख्य रूप से तेज नारायणपुर से भालूका रोड तक 30 किलोमीटर तक की नई रेल लाइन के कार्य को वर्ष 2008 में पूरा होना था। जो अब तक लंबित अधूरा पड़ा है के अलावा गुवाहाटी से दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन, पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बोगियों को बढ़ाने के अलावा सहित सीमांचल के विभिन्न रूटों में नई ट्रेनों के परिचालन आदि शामिल है। जिस अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिस कारण खेद प्रकट करते हुए जल्द से जल्द यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर उचित कदम उठाने की मांग की गई।शनिवार को अपने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जेड आर यू सी सी के सदस्य विनय सिंह,मदन लाल मंडल के अलावे डी आर यू सी सी सदस्य चंद्रशेखर सिंह सहित ए के देव , आर के जायसवाल,प्रणय राज, अमित सिंह आदि लोगों ने संयुक्त रूप से सीमांचल के जन प्रतिनिधियों से अपील किया कि उक्त मांगों को अपने-अपने स्तर से रेल प्रशासन के समक्ष उठाने का कार्य करें ताकि सीमांचल के रेल उपभोक्ताओं की लंबित मांगे जल्द से जल्द पूरी हो और वे राहत की सांस ले सके।
