जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन, लोक कल्याणकारी योजनाओ के बारे दी जानकारी — डीएम
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के बलुआ व रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश व जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने आमजनों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार के जनकल्याणकारी व विकासात्मक योजनाओं पर विस्तार पूर्वक बताया। सरकार के संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी एवं विकासत्मक योजनाओं के संबंध में आमजनों को जानकारी प्रदान करने एवं सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत सरकार भवन व रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों में प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, मुखिया कंदलाल मुर्मू, मुखिया रानी देवी, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रजवल्लित कर किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने जिला पदाधिकारी व आरक्षी अधीक्षक को बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देने तथा लोगों से योजनाओं के संबंध में फ़ीडबैक लेने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि गांव के विकास के बुनियादी संरचना की जिम्मेदारी सब की है। उन्होंने आमलोगों कृषि, मनरेगा, लोहिया स्वच्छ अभियान साथ जीविका समूह से जुड़कर अन्य योजनाओं के लाभ खासकर बाइक चालक को हेलमेट पहनने सहित यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही आरक्षी अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में ज्यादातर भूमि विवाद के मामले हैं, भूमि विवाद में लड़े नहीं बल्कि हर शनिवार को थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार में सीओ और थाना प्रभारी आपके भूमि विवाद का निबटारा करेंगे। इसको लेकर जनता दरबार में लोगों को शुलभ व उचित न्याय दी जाती है। साथ ही महिलाओं के हक व अधिकार सहित पुलिस प्रशासन से मिलने वाली सुविधाओं से अवगत करायें। कहा कि इनदिनों ज्यादातर मामले बहु पर अत्याचार के मामले आ रहे हैं, इसलिए बहु को आप बहु नहीं बल्कि बेटी समझें, जब आप बेटी समझेंगे तो स्वयं यह मामला सुलझ जायेगा। उन्होंने पुलिस विभाग के आपरेशन मुस्कान, चरित्र प्रामाण पत्र, भुमि विवाद, वाहन जांच, शराबबंदी, नशा करने वाले पर निगरानी आदि के बारे में आमजनों को अवगत कराया। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं आमजनों से अनुरोध किया गया कि प्रशासन को हर तरीके से सहायता प्रदान करें एवं परिणाम हेतु धैर्य रखें। बताया महिलाओं की समस्याओं को लेकर हर थाना में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां महिला अपनी बात को खुलकर रख सकते हैं और वहां महिलाओं का मामले का निष्पादन किया जायेगा। साथ ही जिले में एक खास उम्र में बच्चे- बच्चियों के बीच भागने की घटना बढ़ रही है, इसको लेकर अभिवावक अपने बच्चे बच्चियों से बात करें, उसको समझाएं जिससे घटना कम होगी। कोई भी मामला हो पहले उसको सामाजिक स्तर से निदान करने का प्रयास करें। वही जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के स्टॉल भी लगाये गये थे। जिसमें प्रतिनियुक्ति कमी व अधिकारी लोगों के आवेदन प्राप्त कर उन्हें समुचित जानकारी प्रदान कर रहें थे।
