July 20, 2026

धुरियाही में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, एसडीएम ने सुनी लोगों की समस्या।

Read Time:1 Minute, 38 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड के धुरियाही पंचायत (मदारीचक) में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि सरकार के निर्देश पर हर पंचायत में जनता से सुझाव लेने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। धुरियाही पंचायत बाढ़ग्रस्त क्षेत्र है । सरकार तक ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों पर सरकार को कार्य करने की योजना है। ग्रामीणों से प्राप्त सुझावों को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जा रहा है। मनरेगा पीआरएस, जेई, आवास सहायक, किसान सलाहकार, विकास मित्र, कार्यपालक सहायक पंचायत में प्रत्येक दिन उपस्थित रहेंगे। पंचायत सचिव प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में रिपोर्ट भेजेंगे। इससे आम लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर प्रखंड कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ रणधीर कुमार, सीओ राजेश रंजन, विभागीय कर्मचारी सहित पंचायत के प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

Previous post जनता दरबार में छः पुराने मामलों का हुआ निष्पादन ।
Next post महापौर ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का किया निरीक्षण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial