मानदेय भुगतान को लेकर पंप आपरेटर्स ने प्रखंड कार्यालय समक्ष किया प्रदर्शन ।
बारसोई (मनोरंजन साहा)
नल जल का पंप आपरेट अनुरक्षकों को पिछले चार वर्षो से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित पंप आपरेटरों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में पहुंचकर कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मानदेय भुगतान करने की मांग की है। प्रदर्शन का नेतृत्व पंप आपरेटर वापी पांडे कर रहे थे। इस अवसर पर समाजसेवी जदयू के वरिष्ठ नेता रोशन अग्रवाल मौजूद रहे। इस संबंध में बापी पांडे ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पीएचईडी कार्यालयका चक्कर लगाते लगाते थक गये है। मौके पर रौशन अग्रवाल ने उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि बिना मानदेय का उनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से सभी आपरेटरों का पिछले चार वर्षो का बकाया मानदेय को व्याज के साथ विभागीय गाइड लाइन के अनुरूप भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने के कहाँ कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पदाधिकारी एवं संवेदक की मिलीभगत से मानदेय भुगतान मे विलम्ब हो रहा है। विभाग के अभियंता सिर्फ बाहनाबाजी एवं टालमटोल कर रहे है। मौके पर दिलीप यादव, प्रदीप सरकार उर्फ़ बापी सरकार मजिबूर रहमान, माणस गोश्वमी, मंटू चंद्र दास, आसीत घोष उर्फ़ लालू घोष, राजबुल बारीक़, सत्यनारायण दास,, मंजूर आलम, रिजाउल, बारिक, सत्यनारायण दास, शहीद अनवर, उमाकांत दास, हारून रशिद,सादिक अनवर,पंचम यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
