June 14, 2026

शहीद चौक पर नकली बाइक पार्ट्स के खिलाफ छापेमारी, दो दुकानदार हिरासत में

Read Time:2 Minute, 17 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित दो बाइक पार्ट्स दुकानों में नकली सामान बेचने के आरोप में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की गई। दिल्ली से आई टीवीएस मोटर कंपनी की जांच टीम और कुरसेला पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध नकली पार्ट्स बरामद किए।जांच टीम में ऑपरेशन मैनेजर सतीश चंद्र के साथ धर्मेंद्र कुमार और संजीव कुमार शामिल थे। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों दुकानों की तलाशी ली, जहां कंपनी के नाम पर बेचे जा रहे क्लच प्लेट, ब्रेक शू, एयर फिल्टर समेत कई नकली पार्ट्स पाए गए।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों दुकानदारों मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद हसनैन को हिरासत में लेकर थाने लाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर ने बताया कि टीवीएस कंपनी को क्षेत्र में नकली पार्ट्स बेचे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कटिहार पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया और विधिवत आवेदन देकर छापेमारी की गई।उन्होंने कहा कि नकली उत्पादों की बिक्री के खिलाफ कंपनी लगातार अभियान चला रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।छापेमारी की सूचना मिलते ही शहीद चौक और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं, जबकि कुछ मौके से फरार हो गए।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Previous post अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त
Next post रोशना पुलिस ने शराब से लदे वाहन को किया जब्त 145.15 लीटर विदेशी शराब जब्त कर किया कार्रवाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial