May 31, 2026

मनिहारी नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन पर छापेमारी, आठ दुकानदारों पर जुर्माना

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी नगर पंचायत ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बाजार में छापेमारी की। कार्यपालक अधिकारी नसीमुद्दीन खान के नेतृत्व में करीब 100 दुकानों की जांच की गई, जिसमें 8 दुकानों से 10 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुआ। प्रत्येक दुकानदार से ₹500 जुर्माना वसूला गया, जिससे कुल ₹4000 राजस्व एकत्र किया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगली बार उल्लंघन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। छापेमारी दल में नोडल स्वच्छता अधिकारी आरुष कुमार, शैलेश शर्मा, संजय कुमार झा और पुलिस बल के साथ एसआई सद्दाम हुसैन मौजूद रहे। नगर पंचायत का उद्देश्य स्वच्छता और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Previous post शहरी आवास योजना के तहत मनिहारी नगर में 506 लाभुकों को आर्थिक सहायता और कार्य आदेश वितरित
Next post गैराज में कार्यरत 13 वर्षीय बाल श्रमिक मुक्त, श्रम विभाग की कार्रवाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial