रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेल अधिकारियों किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रवीण कुमार(कटिहार)
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बुधवार की शाम पूरे भारतवर्ष में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिस दोरान कटिहार रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि इस बार का रेल बजट के दौरान आवंटित फंड से कटिहार रेल मंडल के कई सेंशन कार्यों को अपने निर्धारित समय सीमा के अंतराल पूरा किया जायेगा। अमृत भारत के दौरान कटिहार रेल मंडल की 18 स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन की तरह पुनर्विकास किया जा रहा है जबकि 12 एफओबी सहित मालदा कुमेदपूर, कुमेदपुर एनजेपी, कटिहार जोगबनी, अररिया गलगलिया आदि सेक्शन में डबलिंग आदि के कार्यों को आगामी वित्तीय वर्ष में पूरा किया जायेगा। जबकि कटिहार रेल मंडल का न्यूजलपाईगुड़ी स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में चयनित किया गया है। रेल बजट में पूरे भारतीय रेल में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा, संरक्षा को पार्थमिक्ता देते हुए कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर कई नई योजनाओं को लाया जा रहा है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से नई अत्याधुनिक तकनीक और कई नई योजनाओं को जल्द ही क्रियाव्यन किया जायेगा। जिसकी पूर्ण विवरण जल्द ही आ जायेगी। डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने कहा कि रेल बजट के दौरान नॉर्थ ईस्ट को 10,376 करोड़ रुपए मिले है। जबकि बिहार को 10,033 करोड़ और पश्चिम बंगाल को 13,941 करोड़ रुपए मिले है। वही बिहार में रेलवे का 100 प्रतिशत विद्युतीकरण किया जा चुका है। बिहार के 92 स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्निमाण किया जा रहा है। बिहार में 79356 करोड़ की लागत से नई लाईन व दोहरीकरण व आमान परिवर्तन की 55 परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इस बार रेल बजट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रेल गाड़ियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवंटित किया गया है। जिसमे दो लाख 62 हजार करोड़ रुपये के कुल बजट में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रेल सुरक्षा संबंधी उपायों के लिए रखे गए हैं। वही पिछले दस वर्षों में 31 हजार नए ट्रैक और 40 हजार किलोमीटर रेल मार्ग का विद्युतीकरण किया गया है। ये हम सब के लिए गर्व की बात है की कटिहार रेल मंडल अपने चौमुखी विकास की दिशा में अग्रसर है। इस मौके पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता, डीसीएम संगीता मीणा, एसीएम सुमित कुमार सहित अन्य रेल अधिकारीगण उपस्थित थे।
