May 25, 2026

मनीष ठाकुर की निर्मम हत्या के विरोध में प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक

Read Time:1 Minute, 34 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

मनीष ठाकुर की निर्मम हत्या के विरोध में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक राजस्थान होटल के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मनीष ठाकुर के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार करने हेतु दिनांक 25 जुलाई को स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।साथ ही संध्या 6:00 बजे मनीष ठाकुर के दुर्गा स्थान स्थित निवास स्थान से शहीद चौक तक कैंडल मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।बैठक में नवीन कुमार झा,नरोत्तम जोशी,पंकज कुमार झा, सुमन कुमार झा, राजीव रंजन झा, पवन कुमार झा, विजय कुमार शर्मा,प्रवीण कुमार झा, विकास कुमार झा,भुवन अग्रवाल, नरेश शर्मा,मिहिर कुमार झा, परिमल झा,राजेश रंजन मिश्रा, राकेश चौधरी, अभिषेक तिवारी,विभाष चंद्र मिश्र, अंश कुमार पाठक, नवीन कुमार झा, भगवान जी मिश्रा, राहुल झा, श्रुतिकांत कश्यप, राजीव कुमार सहित दर्जनों शहर के बुद्धिजीवी बैठक में भाग लिया।

Previous post रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेल अधिकारियों किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
Next post उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिया में छात्रों को कम्प्यूटर शिक्षा का पाठ पढ़ाया जाता है
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial