July 28, 2026

रेल पुलिस ने साढे़ तीन किलो गांजा के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार ।

Read Time:2 Minute, 1 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के सीपीडीएस टीम द्वारा गांजा सहित एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ द्वारा कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 स्थित फूट ओवर ब्रिज के पास सघन चेकिंग के दौरान एक महिला के पिट्टू बैग से 3 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 33 हजार बताई जाती है। गिरफ्तार 40 वर्षीय महिला मुन्नी देवी न्यू कुच बिहार, पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताई जाती है। आरपीएफ के विशेष टीम के प्रभारी सैयद एहसान अली द्वारा अग्रिम कार्रवाई के लिए उक्त गिरफ्तार महिला सहित गांजा को रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। जहा रेल पुलिस द्वारा उक्त महिला से पूछताछ करते हुए रेल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मौके पर आरपीएफ ईस्ट पोस्ट के पोस्ट कमांडर , इंस्पेक्टर राकेश कुमार ,सीपीडीएस प्रभारी सैयद एहसान अली के साथ रेल पुलिस एसएचओ सहित आरपीएफ के मनोज कुमार सिंह सहित कई सुरक्षा के जवान मौजूद थे। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व भी सघन चेकिंग के दौरान संयुक्त अभियान में कटिहार स्टेशन पर लाखों का गांजा को बरामद किया गया।

Previous post मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में पहुंचे डा० शकील अहमद
Next post ज़िप अध्यक्ष ने होटल का किया उद्घाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial