एसडीएम पद पर चयनित रानी कुमारी का हुआ जोरदार अभिनंदन
मनोरंजन साहा (बारसोई)
बीपीएससी की परीक्षा में 57वां रैंक सफलता हासिल कर एसडीएम पद पर चयनित होने पर कटिहार की रानी कुमारी का जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता अवधेश कुमार मंडल ने किया जबकि संचालन संजय सिंह ने किया। इस अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री तारिक अनवर, पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ० राम प्रकाश महतो, कांग्रेस के कटिहार जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए। इस अभिनंदन समारोह का आयोजन कुरेठा में किया गया था। जहां मौजूद मुख्य अतिथियों एवं बुद्धिजीवी लोगों द्वारा 67वां बिहार प्रशासनिक सेवा में 57वां रैंक पर चयनित रानी कुमारी का जोरदार अभिनंदन किया गया। मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि कटिहार गुलाब चंद्र मंडल की पुत्री रानी कुमारी ने कटिहार ही नहीं पूरे बिहार का नाम रोशन किया हैं।उन्होंने एसडीएम पद पर चयनित होने पर रानी कुमारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य होने का कामना किया जबकि उन्होंने अन्य युवतियों से भी रानी कुमारी से सीख लेकर लगातार मेहनत करने का अपील किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की बेटी खासकर बिहार की बेटी का दबदबा हर क्षेत्र में हैं। इसी का एक उदाहरण कटिहार की रानी कुमारी ने कर दिखाया है। राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जो जिम्मेदारी रानी कुमारी को मिला हैं। उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करेंगी और कटिहार के साथ-साथ पूरे बिहार का नाम रोशन करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर ने रानी कुमारी के पिता गुलाब चंद्र मंडल एवं उनकी माता रीता कुमारी मंडल को भी बधाई दिया। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के अलावा अवधेश कुमार मंडल, संजय कुमार सिंह,अल्तमश दीवान, संजय पासवान,मोहम्मद हसन, मोहम्मद वहाब,जय नंदन मंडल, आफताब आलम, कंचन दास, मोहम्मद सऊद, अब्दुल मतीन, मीनाक्षी श्वेता, विनोद ओझा, एसएन मंडल, खुर्शीद आलम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोगों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
