November 14, 2026

सगे चाचा ने भतीजे की जान ली, जांच में जुटी पुलिस

Read Time:1 Minute, 49 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

बिती मध्य रात्रि को बाघमारा पंचायत के वार्ड नंबर 3 के मारालाईन में एक सगे चाचा ने अपने एक वर्षीय भतीजे शिवम् की डंडे से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गया। तत्काल उसे मां और ग्रामीण द्वारा अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए कटिहार रेफर कर दिया जहां रास्ते में ही शीवम ने दम तोड़ दिया। मृत शिवम् की मां सुशीला देवी ने बताया कि मेरा पति जेल में है और मैं मजदूरी करने जाती हूं। नशे में धुत्त देवर सोमर महतो ने मजदूरी करने को मना करते हुए गंभीर आरोप लगाया और गाली गलौज करने लगा। कहा सुनी में सोमर महतो ने ठंडा चलाने लगा जिसमें गोद में रहा शिवम् को चोट लगी जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बच्चे के पिता ध्रुव महतो दियरा में हुई पूर्व सैनिक हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाजसेवी वकील महतो ने बताया कि सोमर महतो उदंड प्रवृत्ति का है और पहले भी कई बार चाकुबाजी की घटना को अंजाम दे चुका है। घटना के बाद सोमर महतो पत्नी सहित अपने घर से फरार है। आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है।

Previous post प्राथमिक विद्यालय मनिहारी टोला कंटिया के प्रधानाध्यापक के कार्य कुशलता से ग्रामीणों में हर्ष
Next post ग्रामीणों ने मोबाईल चोर को रंगे हाथ पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial