September 6, 2026

रेडक्रॉस की टीम फायर रिलीफ कमिटी ने सुजापुर में बाँटी राहत सामग्री

Read Time:1 Minute, 42 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के सुजापुर गांव मे हुई आगलगी की घटना मे सबकुछ गँवा चुके दो परिवारों की खबर मिलते ही रेडक्रॉस की टीम फायर रिलीफ कमिटी चेयरमैन भुवन अग्रवाल के नेतृत्व मे घटना स्थल पर पहुँची। राहत सामग्री वितरित करते हुए भुवन अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित रूबी देवी एवं बबलू साह का पुरा घर जलकर राख हो गया।मवेशी भी जले, सारा सामान खात्म हो गया। उन्होंने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह राहत सामग्री एक प्रयास है जिससे पीड़ित परिवार अपना जीवन यापन बहाल कर सकते हैँ। उपस्थित रेडक्रॉस प्रबंध समिति सदस्य नरेश साह एवं अमित जायसवाल ने कहा कि राहत सामग्री मे 36 बर्तनों का सेट, बड़ा तीरपाळ, बाल्टी, मशहरी, कपड़े आदि के साथ कुछ अनाज भी शामिल है जिससे उन परिवारों को कुछ मदद मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि खाना बनाते समय पानी का उचित प्रबंध रखे, बिजली के तार को अच्छी तरह जांच करवा ले ताकि किसी घटना को टाला जा सके। इस मौके पर रवि आज़ाद, अनिमेष चंद्रपाल, उमेश पंडित के साथ ग्रामीण उपस्थित थे, सभी ने रेडक्रॉस का धन्यवाद दिया।

Previous post 63 वा स्थापना दिवस मुंशीलाल उच्च विद्यालय बस्तौल में मनाया गया
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने हनुमान मंदिर मे झाड़ू पोछा लगाकर किया साफ- सफाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial