June 21, 2026

कुर्सेला नगर पंचायत वार्ड 10 में नगर वासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर

Read Time:2 Minute, 3 Second

बाढ़ ना बरसात सालों भर रहता है नाले का सड़ा पानी रोड के ऊपर पसरा बीमारी फैलने की आशंका।

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला नगर पंचायत अंतर्गत इन्दिरा ग्राम वार्ड संख्या 10 में सड़क के बीचों बीच बने नाले के ऊपर बह रहा है नाले का सड़ा पानी स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बिना बारिश के ही सड़क पर नल का सड़ा पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन पूरी तरह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के आगे का हिस्सा ऊंचा होने के कारण मुख्य धारा से नाला तो बन गया मगर उसका निकास नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। परिणामस्वरूप सड़क प्रणाली का पानी निकालकर ऊपर सालों भर अनुमन रहने की समस्या हो रही है । सबसे अधिक परेशानी स्कूली छात्र-छात्राओं को हो रही है, जिन्हें रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल आना-जाना पड़ता है।जलजमाव के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और दोपहिया वाहन चालकों को भी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड पार्षद 10 के पवन सहने बताया कि हमने इस मामलों के लेकर कई बार संबंधित पदाधिकारी को जानकारी दी मगर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वहीं स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुचारु हो सके।

Previous post विद्यालय में कम से कम चार शिक्षक की आवश्यकता है, विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ करते हैं : निर्मल कुमार मंडल
Next post विभिन्न विद्यालयों में एमडीएम की जांच, समय पर भोजन देने का निर्देश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial