जिला जदयू कटिहार की समीक्षात्मक बैठक
कर्पूरी ठाकुर ने समर्पण साहस के साथ राजनीति में एक नए दर्जे स्थापना की : सांसद
प्रवीण कुमार(कटिहार)
आगामी 24 जनवरी को पटना में आयोजित होने वाले कर्पूरी जयंती शताब्दी समारोह के आलोक में कटिहार जिला जदयू द्वारा कटिहार की भागीदारी को लेकर आयोजित समीक्षात्मक बैठक में पार्टी के नेतागण शामिल होकर अपने विचारों एवं सुझावों को रखे।इस अवसर पर कटिहार सांसद दुलाल चन्द्र गोस्वामी, क्षेत्रीय प्रभारी भूमि पाल राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यदेव मंडल, जिला प्रभारी अशोक बादल,जिला अध्यक्ष शमीम एकबाल,प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव,नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह सहित प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष,प्रखंड अध्यक्षगण एवं पार्टी के सम्मानित साथीगण उपस्थित थे।इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी ने अपने समर्पण और साहस के साथ राजनीति में एक नए दर्जे की स्थापना की। उन्होंने अपने जीवन में गरीबों, असहाय लोगों और किसानों की बचत के लिए पूरी तरह समर्पित किया।जननायक कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों को आज की पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उनकी जयंती के इस मौके पर, हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमसब भी उनकी तरह नेतृत्व और सेवा की भावना को बढ़ावा दें।
More Stories
107 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों गिरफ्तार।
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) बरामद शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं पुलिस टीम कुरसेला न्यूज़ कटिहार कुरसेला थाना क्षेत्र में शराब...
मनिहारी पुलिस की विशेष छापामारी: 11 गिरफ्तार, 6 वारंटी, आर्म्स एक्ट का आरोपी और 35 लीटर शराब जब्त।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में अलग-अलग मामलों में...
हॉस्टल से लापता 10 वर्षीय छात्र बेगूसराय से सकुशल बरामद
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला नगर पंचायत स्थित विद्या भारती अध्ययन केंद्र हॉस्टल से लापता हुए 10 वर्षीय छात्र को पुलिस...
पुलिस के हत्थे चढ़े अवैध गैस कारोबार का खेल, 10 सिलेंडर जब्त; एजेंसी संचालक समेत दो पर मामला दर्ज।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित पुलिस पिकेट पर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
विधान पार्षद एवं भुवन सहित पांच चुने गए चैम्बर कॉ- आप्सन
( कटिहार|डेस्क) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की हुई बैठक...
हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार...
