November 12, 2026

मनिहारी भाजपा की समीक्षा बैठक आयोजित, प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव ने दिए संगठनात्मक निर्देश।

Read Time:1 Minute, 34 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनिहारी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह के आवास पर विधानसभा स्तरीय संगठन पर्व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव, जिला प्रभारी संतोष सुराणा, जिला महामंत्री सौरभ कुमार मालाकार और लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह ने भाग लिया।बैठक में सभी चारों मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश मंत्री स्वदेश यादव ने कार्यकर्ताओं को बुथ कमेटी गठन और सक्रिय सदस्य बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बुथ से जिला स्तर तक बेहतर नेटवर्क तैयार करना आवश्यक है, जिससे आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सके।समीक्षा बैठक में हेमंत सिंह, अनुज मंडल, अशोक झा, राजेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, बब्बन सिंह, विजय शाह और दशरथ रजक समेत कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को सशक्त बनाने पर चर्चा की।

Previous post दो पहिया वाहन का कागजात नहीं रहने पर जुर्माना वसूला गया, डीटीओ
Next post सांसद तारिक अनवर ने राजवंशी समाज के लंबित आरक्षण को लेकर पहल करने पर राजवंशी कल्याण परिषद के द्वारा उन्हें दिया साधुवाद।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial