June 9, 2026

10 जनवरी को होने वाले राज्यव्यापी जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को राजद की हुई बैठक।

Read Time:3 Minute, 38 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के नारियल बाड़ी गांव स्थित निजी विद्यालय में सोमवार को 10 जनवरी को होने वाले राज्यव्यापी जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को लेकर राजद पार्टी की बैठक व अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव ने किया। इस अवसर पर प्रखंड के नवमनोनित कार्यकारणी सदस्यों को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल के हाथो से प्रमाण पत्र व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुणाल ने कहा कि 2024 लोक सभा चुनाव देश के संविधान, लोकतंत्र को बचाने के लिए इण्डिया गठबंधन लड़ेगी। उन्होंने बताया कि जातीय जनगणना आरक्षण संविधान लोकतंत्र देश में अनियंत्रण महंगाई केन्द्रीय रोजगार में छटनी बेरोजगारी देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लगातर मिल रहे रोज़गार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, कृषि किसान एवं गांवों के विकास के लिए कार्यों को लेकर कटिहार शहर के टाउन हॉल में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बिहार सरकार के कानून मंत्री मो समीम के साथ चार विधायक तथा उदय यादव, मो अख्तरूल इसलाम साहिन, राहुल तिवारी, केदार नाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सारिका पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, किसान प्रकोष्ठ डॉ चंदन यादव के आलावे स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम होने के कारण राज्य सभा सांसद डॉ अहमद अशफ़ाक करीम भी शामिल होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह ने बताया कि पार्टी अभिनंदन समारोह में जितेंद्र महतो, आशीष यादव, मो हजरत, अमित मंडल, राधेश्याम महतो, मो अजीमुद्दीन, संजय मंडल, शेख अब्बास, बदीउस्मा कलाम, जितेंद्र पासवान, रमेश लोहार, रामनाथ मंडल, मोजम्मिल, राजकुमार मल्लिक, मो जावेद, लक्ष्मण उरांव, प्रह्लाद राय, मो नासिर, योगेंद्र यादव, चन्द्र मुर्मू आदि नवमनोनित पाट्री कार्यकता को पद का प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष ललिता तिर्की, जिला सचिव विनोद सिंह, बिनोद यादव, गोपाल सिंह एवं अनपूर्णा पोद्दार आदि शामिल रहें।

Previous post मनिहारी की चयनमुक्त आंगनबाड़ी सेविका ने किया योगदान
Next post पानी में डूबने से ढाई वर्षीय बालक की  हुई मौत।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial