July 26, 2026

मैराथन दौड़ में आरपीएफ कांस्टेबल सुनील सिंह रहे प्रथम।

Read Time:1 Minute, 10 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिला का 50वाँ स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित हाफ मैराथनप्रतियोगिता में आरपीएफ कांस्टेबल सुनील सिंह ने प्रथम स्थान लाकर जिला में आरपीएफ के नाम को रोशन किया है। जिसे जिला प्राधिकारी रवि प्रकाश द्वारा नगद पुरस्कृत करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया आरपीएफ कांस्टेबल सुनील सिंह वर्तमान में कटिहार आरपीएफ ईस्ट पोस्ट में प्रतिस्थापित है। जो शुरू से ही कसरत और व्यायाम के प्रति काफी सक्रिय है।आरपीएफ कांस्टेबल सुनील सिंह के प्रथम स्थान लाने पर कटिहार रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह सहित अन्य रेल अधिकारियों ने सुनील सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Previous post एमडीए अभियान में नेटवर्क मेंबर का सहयोग सराहनीय– सिविल सर्जन
Next post रेल पुलिस ने अवध आसाम ट्रेन से 94 लीटर शराब किया जब्त ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial