September 17, 2026

विदेशी शराब के साथ स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार भेजा जेल ।

Read Time:1 Minute, 43 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड श्रेत्र के रोशना ओपी थाना के लाभा चेक पोस्ट के समीप इसराइल चौक एनएच 81 मुख्य सड़क पर 175 लीटर 940 एमएल विदेशी शराब के साथ एक स्कार्पियो गाड़ी सहित एक शराब तस्कर को रोशना ओपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के रोशना ओपी अध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि बीआर 32 एच 6555 नंबर के स्कॉर्पियो पर सवार होकर पश्चिम बंगाल से कटिहार की ओर जाने के क्रम में लाभा चेक पोस्ट के समीप इसराइल चौक एनएच-81 मुख्य सड़क पर गुप्त सूचना के आधार पर रोशना पुलिस के द्वारा 175 लीटर 940 एमएल विदेशी शराब के साथ अभियुक्त विजय कुमार पवन कुमार पटेल उम्र 44 वर्ष पिता श्री राम सागर साकिन मथरापुर, वार्ड नंबर 3 थाना नगर थाना जिला खगड़िया को रोशना ओपी पुलिस के द्वारा स्कार्पियो को जप्त करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया। इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार के साथ रोशना ओपी में कई पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post न्यायालय के द्वारा विवादित जमीन पर लगाया धारा 144 ।
Next post पोषण मेला आयोजित कर लोगों को किया जागरूक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial