November 9, 2026

एसडीएम ने जनप्रतिनिधियों संग रबर बोट से किया धुरीयाही पंचायत का बाढ़ सर्वे, राहत कार्य तेज करने के निर्देश।

Read Time:2 Minute, 1 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

गंगा और कोशी नदी में आई बाढ़ से तटीय इलाकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धुरीयाही पंचायत पूरी तरह जलमग्न है, जिससे कई वार्डों में लोग पलायन कर ऊंचे स्थलों पर शरण लेने को विवश हैं। सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों की अपील पर अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने राज्य एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू सुमन, राजस्व पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी व जदयू नेता मंजय साह के साथ रबर बोट से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने दिलारपुर और मनोहरपुर के प्रभावित वार्डों का भी निरीक्षण किया।एसडीएम ने बताया कि धुरीयाही पंचायत के पांच स्थानों पर शीघ्र सामुदायिक किचन शुरू करने और पॉलिथीन शीट, आवश्यक राहत सामग्री वितरण के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलस्तर से नए क्षेत्रों में पानी प्रवेश की सूचना है, जिनका सर्वे कर आपदा प्रबंधन के तहत त्वरित राहत दी जाएगी। इस मौके पर शंभू सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार सरकार का पहला हक आपदा पीड़ितों का है और प्रशासन पूरी तरह सजग है। पंचायत समिति सदस्य कुंदन पासवान ने दिलारपुर पंचायत के वार्ड 1 से 4 का दौरा कर प्रभावितों को जीआर राशि, सामुदायिक किचन और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की।

Previous post धर्मांतरण का आरोप लगाकर मारपीट मामले में हो निष्पक्ष जांच और दोषियों पर हो करवाई:सुनील कुमार यादव
Next post मनिहारी पुलिस ने तीन एनबीडब्ल्यू वारंटियों को दबोचा, भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial