कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के उत्थान से पारा मेडिकल के क्षेत्र में सीमांचल क्षेत्र बढ़ा आगे
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को सहयोग कर पारा मेडिकल के क्षेत्र में सीमांचल क्षेत्र काफी आगे बढ़ता जा रहा है। सीमांचल क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने कठिन परिश्रम के बाद सीमांचल क्षेत्र के कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के बेहतर करियर के लिए चिंतन करने के साथ-साथ धरातल पर शिक्षण संस्थान उतारने का कार्य किया। समाज सेवा के क्षेत्र में भी इन्होंने अव्वल कार्य किए हैं।अब आपको बता दें कि यह युवक का नाम राजीव रमण है। इनके पिता मया नंद यादव जो पेशे से किसान है। माता श्रीमती कृष्णा देवी जो गृहणी है। इनके घर 1 मार्च 1973 को राजीव रमण का जन्म हुआ। इनकी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा अपने ही गांव पैकटोला अररिया में हुआ। इन्होंने वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई मध्य विद्यालय पैकटोला अररिया में किया।इन्होंने वर्ग 9 एवं 10 की पढ़ाई ली. एकेडमी उच्च विद्यालय फारबिसगंज में किया। इन्होंने मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात आईएससी की पढ़ाई कटिहार शहर स्थित सुर तुलसी महाविद्यालय में किया। बीएससी की पढ़ाई इन्होंने डीएस कॉलेज कटिहार में किया। बीएससी के पश्चात इन्होंने एमएससी की डिग्री डीएस कॉलेज कटिहार से प्राप्त किया। एमएससी की पढ़ाई पूर्ण होने के बाद इन्होंने मेडिकल क्षेत्र में मास्टर डिग्री प्राप्त किया। छात्र जीवन से ही ये समाज सेवा में जुट गए। समाज सेवा में इस कदर दिन रात लीन हो गये। जिससे इनकी पहचान अररिया से लेकर कटिहार जिला तक हो गया।राजीव रमण की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार लोहिया नगर, कटिहार निवासी लाल बहादुर यादव की पुत्री शिवानी रमण से हुई। इन्हें तीन पुत्री है। साक्षी रमण 11 वीं, अदिति रमण 8वीं,श्रेया रमण 7वीं में पढ़ती है। तीनों बहन स्कॉटिश पब्लिक स्कूल, कटिहार में पढ़ रही है। राजीव रमण ने समाज सेवा करने के साथ-साथ इन्होंने पारा मेडिकल के क्षेत्र में भी सेवा करना प्रारंभ कर दिया। इस कड़ी में 2003 में पैरामेडिकल के क्षेत्र में शिक्षण संस्थान के माध्यम से दलित, शोषित एवं कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को सहयोग करना प्रारंभ कर दिया। इन्होंने कटिहार में अंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एजुकेशन नामक संस्था स्थापित कर कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को पैरामेडिकल, आईटी, मैनेजमेंट, लाइब्रेरियन के क्षेत्र में उत्तम प्रशिक्षण देने का कार्य प्रारंभ किया। इन्होंने अब तक बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण के उपरांत डिग्री प्राप्त कर अपने भविष्य को बनाने का कार्य कर रहे हैं। बड़ी संख्या में इनके संस्थान से डिग्री प्राप्त कर छात्र छात्राएं सरकारी एवं गैर सरकारी तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है। राजीव रमण कहते हैं कि कटिहार में अंबेडकर इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एजुकेशन संचालन के साथ-साथ सीमांचल क्षेत्र में कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को पारा मेडिकल के क्षेत्र में प्रशिक्षण लेने में काफी परेशानी हो रही थी। इसलिए पूर्णिया, अररिया, किशनगंज जिले में कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया। इस निर्णय का बहुत लोगों ने स्वागत किया। पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के छात्र-छात्राओं के अनुरोध पर इन्होंने पूर्णिया में आर्यभट्ट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन पूर्णिया,अररिया में कृष्णा माया इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन तथा किशनगंज में आर्यभट्ट इंस्टीट्यूट आफ वोकेशनल एजुकेशन संस्थान की स्थापना किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इन संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात संबंधित विषय पर डिग्री प्राप्त किया है। और आगे भी प्रशिक्षण कार्य जारी है। संस्था के सचिव राजीव रमण ने बताया कि कटिहार, पूर्णिया,अररिया,किशनगंज के शिक्षण संस्थान में बिहार राज्य के अलावे अन्य राज्य के छात्र-छात्राएं शिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण के उपरांत बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं अपने करियर को बना रहे हैं। स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्र में सरकारी एवं गैर सरकारी तथा स्वरोजगार प्राप्त अपना करियर सवार रहे हैं।
