September 25, 2026

अधिवक्ता संघ चुनाव में सात प्रत्याशियों ने किया नामांकन ।

Read Time:1 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी अधिवक्ता संघ का चुनाव 27 मई को होना है। इसे लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अधिवक्ता संघ के चुनाव प्रभारी मो. हफीजुद्दीन ने बताया कि नामांकन के पहले दिन कुल सात प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया। चुनाव प्रभारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सुमन कुमार सिंह, सचिव पद के लिए संजीव कुमार देव और कुंदन कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकुल कुमार साहा और मो.असहर आलम, संयुक्त सचिव पद के लिए भारद्वाज आनंद, अंकेक्षक पद के लिए मो. शम्स आलम ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

Previous post जनता दरवार मे नौ मामलों का हुआ निष्पादन ।
Next post अल इंजाज एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल घोषित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial