बारसोई में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त
बारसोई (मनोरंजन साहा)
बारसोई प्रखंड सहित पुरे विधानसभा क्षेत्र में बीते कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते तापमान के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और देर शाम तक छाया रहने वाला घना कोहरा लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रहा है।हालात ऐसे हैं कि सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो जाती है, जिससे आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से राहत पाने के लिए नगर प्रशासन एवं अंचल प्रशासन द्वारा नगर पंचायत सहित प्रखंड के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव का व्यवस्था करवाई है ताकि असहाय और राहगीरो को ठंड से राहत मिल सके।ज्ञात हो कि प्रशासन के अलावा भी कई स्थानीय लोगों द्वारा अपने संस्थान के बाहर अलाव जलाकर राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं इस संबंध में नपं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह ने कहा कि अत्यधिक ठंड को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराया जा रहा है और यह निरंतर जारी रखा गया जाएगा ताकि असहाय और राहगीरों को अत्यधिक ठंड से राहत मिल सके ।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
