बरारी में शीतलहर और ठंड से लोग हो रहे परेशान।
बरारी (सुमन सोनी)
बरारी प्रखंड में इन दिनों बढ़ते शीतलहर व कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। ठंड व शीतलहर से बचने के लिए लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। बुढ़े व बच्चे पूरे दिन रजाई व कंबल में लिपटे रहे। कड़ाके की ठंड में घर से वही लोग बाहर निकल रहे है जिन्हें जरूरी काम है। वहीं स्थानिय प्रशासन के द्वारा शीतलहर को देखते हुए प्रखंड के क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा चौक-चौराहों पर अलाव जलवाये जा रहे है। वहीं ग्रामीण इलाकों में लोग पुआल जलाकर अलाव का सहारा ले रहे है। तो वही दुसरी ओर सुखी सम्पन्न परिवार के लोग रूम हीटर चलाकर ठंड से बचाव की व्यवस्था बनाये हुए है। कड़ाके की ठंड का सबसे अधिक असर खेत-खलिहानों में काम कर रहे किसानों पर पड़ रहा है। इन दिनों किसान शीतलहर के बीच खेतों में गेहूं की फसल की सिंचाई में जुटे हुये है। वहीं क्षेत्र में धान की कटाई का कार्य भी अभी पूरा नहीं हो पाया है। ठिठुरन भरे मौसम में किसान जान जोखिम में डालकर खेतों में काम करने को मजबूर है। शीतलहर की चपेट में आकर पशु व पक्षी भी ठिठुरन के कारण दुबके हुए नजर आ रहे है। इधर कड़ाके की ठंड के साथ दिनभर घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दिन में भी अंधेरा सा माहौल बना रहता है। जिससे सड़कों पर चलना दुर्घटना को दावत देने जैसा साबित हो रहा है। कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी बेहद कम देखी जा रही है। जबकि बरारी नगर पंचायत में मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव प्रतिनिधि नीरज कुमार कश्यप उर्फ हिटलर यादव के द्वारा नगर पंचायत के सभी चौक चौराहों पर ठंड से बचने के लिए आलाव की व्यवस्था कराया गया है।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
