पांच सूत्री मांगों को लेकर सेविका सहायिका ने किया भूख हड़ताल ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा- बाल विकास परियोजना कार्यालय डंडखोरा एवं हसनगंज के द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय डंडखोरा के प्रांगण में बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका के द्वारा पांच सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रिंकू देवी ने किया।उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के द्वारा आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका की मांगों की उपेक्षा किया जाता आ रहा है। मानदेव बढ़ाने की मांग हमेशा सरकार लंबित रखती है। बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ विवश होकर 9 अक्टूबर 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल एवं 10 अक्टूबर को बाल विकास परियोजना का कार्यालय पर एक दिवस भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है। इसके उपरांत मांगों की पूर्ति तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। केंद्र सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते ग्रेड सी एवं ग्रेड डी में समायोजित किया जाए। जब तक सरकारी कर्मी में समायोजन ना हो जाए तब तक सेविका को 25000 हजार और सहायका को 18000 हजार मानदेय राशि दी जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में बिहार में भी ग्रेच्युटी भुगतान हो। बिहार सरकार द्वारा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दस हजार सुनिश्चित किया। योग्य सहायिका से सेविका बहाली हेतु 10 बोनस अंक देने का प्रावधान को लागू किया जाय। पर्यवेक्षिका तथा सेविका सहायिका के रिक्त सभी पदों को अभिलंब बहाली सुनिश्चित की जाए। सीडीपीओ संगीता कुमारी ने सेविका एवं सहायिका को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराया। सभी आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के द्वारा मांग पत्र सौंपा गया। प्रदर्शन में उषा देवी अनीता झा हसिना बानो विभा देवी रीता देवी रानी देवी मंजू देवी कुसुम लता दास अनुराधा सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
