सदाकत आश्रम में श्री बाबु की जयंती मनाई गई।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
पटना के सदाकत आश्रम में आधुनिक बिहार के निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह जी की १३६वीं जयंती मनाई गई।आश्रम परिसर के खचाखच भरे कांग्रेसी माहौल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, राज्य सभा में कांग्रेस के उप नेता प्रमोद तिवारी,कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने संबोधन में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश संकट में है। केंद्र सरकार को छापा और मुकदमा के अलावा कोई काम नही है। कहा आगामी चुनाव में केंद्र की भाजपा सरकार का सुपड़ा साफ हो जाएगा।अपने संबोधन में नेताओं ने श्री बाबु की महात्मा गांधी द्वारा बिहार के पदयात्राओं में शामिल होने को यादगार बताया। राष्ट्रीय महासचिव तारीक अनवर ने कार्यक्रम में अपना बहुमूल्य समय देने के लिए लालू प्रसाद को धन्यवाद दिया। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने लालू प्रसाद के रेल मंत्री के रूप में किये गये कार्यों को बेमिसाल बताया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह ने कहा कि लालू जी का स्वास्थ्य ठीक रहा तो उनके मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव में मोदी का खाता बिहार में नही खुलेगा।इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार, कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा,अनील शर्मा, निखिल सिंह, प्रेमचंद मिश्रा,कदवा विधायक शकील अहमद खां, पुर्व विधायक पुनम पासवान,विणा शाही मौजूद थी।कुल मिलाकर कार्यक्रम में नेताओं ने श्रीबाबु के बिहार में अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए श्री लालू प्रसाद की भरपूर गुणगान की।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
