July 27, 2026

बारसोई के विष्णु मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Read Time:2 Minute, 34 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई के अति प्राचीन प्रसिद्ध विष्णु मंदिर में बड़े ही धूमधाम के साथ भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी मनाई गई, इसको लेकर मंदिर को बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था तथा भक्ति जागरण का कार्यक्रम मंदिर कमेटी की ओर से किया गया जिसके लिए भव्य पंडाल बनाए गए थे, भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद साह, समाज के वयोवृद्ध सेवानिवृत्त सहायक शिक्षक कपिलदेव गुप्ता, मुख्य पार्षद विमला देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से आए कलाकारों ने एक के बाद एक भजनों की श्रृंखला बांध दी मध्यरात्रि श्री कृष्ण के धरती पर अवतरण तक भजन संध्या भक्ति रस के समंदर में श्रद्धालु गोता लगाते रहे, जैसे ही मध्य रात्रि हुई वैसे ही सृष्टि के पालनहार विधाता का धरती पर अवतरण हुआ और नंद के घर आनंद भयो ललना के हर्षनाद से धरती अंबर गुंजायमान होने लगा, सभी ने खुशियां मनाई मंगल गीत एवं भगवान की आरती गाई तथा चरणामृत एवं प्रसाद ली, इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद आशा रानी साहा, महिला नेत्री संगीता देवी उपास्थित रहें, जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल भगत, सचिव अजय कुमार साहा, सहित सदस्य सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार , अरविंद कुमार गुप्ता, संजीव दास, रोशन अग्रवाल, सागर कुमार साह, कृष्णा गुप्ता, प्रकाश पोद्दार, सुदीप्तो घोष, शरण कुमार साहा, राजेश कुमार साह उर्फ मिट्ठू, श्याम कुमार सोनी, पवन अग्रवाल सहित अन्य ने प्रमुख भूमिका निभाई ।

Previous post नदी मार्ग में पुनः यात्री नाव फेरी सेवा परिचालन की हुई समीक्षा।
Next post वार्ड सदस्य की मृत्यु पर विधान पार्षद ने किया दुख व्यक्त ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial