नदी मार्ग में पुनः यात्री नाव फेरी सेवा परिचालन की हुई समीक्षा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
गंगा नदी के घटते जल स्तर व मनिहारी साहिबगंज के बीच नदी मार्ग में यात्री नाव परिचालन पर विचार के लिए स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने मनिहारी गंगाघाट का जायजा लिया। सनद हो कि स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जिला पदाधिकारी को पत्र प्रेषितकर आमजन को हो रही परेशानी व जान जोखिम में डालकर पार ऊतरने की विवशता के मद्देनजर प्रशासन की देखरेख में नाव संचालन की मांग की थी।नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए एहतियातन कदम उठाते हुए मनिहारी अमदाबाद अन्तर्गत लेसीधारकों को अगले आदेशतक नाव परिचालन नही करने को कहा गया था।लेकिन इस बीच दोनों किनारे बसे लोगों की पार उतरने की विवशता का लाभ उठाते हुए दबंग प्रवृत्ति के लोगों द्वारा अधिक भाड़ा लेकर यात्री नाव चोरीछिपे परिचालन की शिकायतें आने लगी।विधायक के कड़े तेवर व जनहित में आमजन की सुविधा, जानमाल की सुरक्षा के लिहाज से जिलाधिकारी से मनिहारी साहिबगंज के बीच नाव परिचालन की मांग की गयी।अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, सीओ राजेश रंजन, पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार, थानाध्यक्ष राम विलास सिंह के साथ गंगा किनारे की मौके पर जानकारी ली।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
