मक्का के खेत से 25 ली. देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मधेली गांव स्थित गंगा नदी किनारे मक्का के खेत से 25 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मधेली निवासी अवधेश मंडल के रूप में की गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां से 25 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।
More Stories
पीएम सूर्य घर योजना को लेकर मनिहारी में जागरूकता रैली, 16 अप्रैल को कटिहार में लगेगा सोलर मेला
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मंगलवार को नवाबगंज पावर सब स्टेशन से प्रभात...
कटिहार में जूट खेती को फिर से बढ़ावा देने की पहल, आईसीएआर निदेशक ने किया दौरा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में जूट यानी गोल्डन फाइबर की खोई पहचान लौटाने के प्रयास तेज हो गए...
शिकारपुर में जलसा का हुआ आयोजन।
(डेस्क| बारसोई) एक अजीमुसशान जलसा का आयोजन शिकारपुर मदरसा टोला में हुआ जिसमें ईमानदारी के रास्ते पर राह पर चल...
बरारी ने खोया अपना जननेता पूर्व मंत्री का निधन अपूर्णीय क्षति – सुनील कुमार यादव
(डेस्क|बारसोई) बरारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राज्यमंत्री जनाब मंसूर आलम के निधन से पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है।...
मनिहारी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के आरोपियों को भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल...
मनिहारी नगर पंचायत में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत सभागार में जनगणना कार्य को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण...
