लोक आस्था के गीतों संग छठ महापर्व पर कटिहार रेल मंडल में विशेष व्यवस्था यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने किया विशेष इंतज़ाम
प्रवीण कुमार (कटिहार)
लोक आस्था के महापर्व छठ पर इस बार कटिहार रेल मंडल में श्रद्धा और व्यवस्था दोनों का संगम देखने को मिल रहा है। स्टेशन परिसर छठ गीतों से गूंज उठा है।वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए हैं।इस संबंध में एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कटिहार रेलमंडल में कटिहार,पूर्णिया,मनिहारी, बारसोई,किशनगंज,न्यूजलपाईगुड़ी सहित कुल आठ मुख्य स्टेशनों पर पहली बार रेल प्रशासन द्वारा लोक आस्था के गीत को बजाया जा रहा है। वही इसके अलावा यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 4-4 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। जिसमे 18 जोड़ी ट्रेन कटिहार रेलमंडल से ओरिजिनेट होकर भारत के विभिन्न दिशाओं में चलाई जा रही है और 14 जोड़ी ट्रेन कटिहार मंडल से होकर गुजरती है। स्टेशन पर श्रद्धालुओं का लिए अस्थायी होल्डिंग एरिया, अतिरिक्त टिकट काउंटर और 24×7 वार रूम की व्यवस्था के साथ यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है। जो यात्रियों की सहायता, स्टेशन की क्लनेस एवं ऑन बोर्ड सुविधा का साफ सफाई के साथ मुख्य रूप से ऑन बोर्ड सुविधाओ का ध्यान रखेंगे। रेल प्रशासन द्वारा कटिहार रेलमंडल में भीड़ नियंत्रण और टिकट सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर एवं 54 एटीवीएम मशीनें भी लगाई गई हैं। रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अग्रिम टिकट बुक कर यात्रा करें और नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा करें। मौके पर एडीआरएम मनोज कुमार सिंह के साथ सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह सहित कई वाणिज्य रेल अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
