June 21, 2026

जयमाला शिक्षा निकेतन में छात्राओं के स्वास्थ्य पर विशेष सत्र, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.अपर्णा डे का आगमन

Read Time:2 Minute, 46 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

जयमाला शिक्षा निकेतन, कटिहार में आज एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर की प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अपर्णा डे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। विद्यालय पहुंचने पर निदेशक डॉ. एस. के. सुमन ने उन्हें बुके और शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अपर्णा डे ने कक्षा प्रथम से कक्षा दसवीं तक की सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को निःसंकोच अपने स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछने का अवसर दिया, जिसका छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया।डॉ. डे ने अपने संबोधन में छात्राओं को समय प्रबंधन के महत्व पर प्रेरणादायी संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि समय छात्र जीवन की सबसे मूल्यवान पूँजी है। यदि आप समय का दुरुपयोग करती हैं, तो समय आपको छोड़ देता है, और फिर जीवनभर आप स्वयं को कोसने पर मजबूर हो जाती हैं। इसलिए समय का सदुपयोग ही सफलता की कुंजी है।उन्होंने छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने, उचित आहार लेने और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह भी दी।विद्यालय के निदेशक डॉ. एस. के. सुमन ने इस पहल को छात्राओं के संपूर्ण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय–समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि छात्राएं शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बन सकें।कार्यक्रम में शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं और सभी ने इस उपयोगी सत्र से लाभ प्राप्त किया।प्राचार्य श्री ए के निराला ने आभार व्यक्त किया। जबकि एसेडमिक एडमिनिस्ट्रेटर ऐजिकल संगमा,एसेडमिक इंचार्ज रोशन तरुण, शिक्षका मोना आदि उपस्थित थे।

Previous post विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ करते हैं : राजेश कुमार
Next post विद्यालय में कम से कम चार शिक्षक की आवश्यकता है, विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ करते हैं : निर्मल कुमार मंडल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial