कालाजार से बचाव के लिए किया जा रहा छिड़काव
तनवीर आलम (हसनगजं)
हसनगंज प्रखंड में कालाजार उन्मूलन को लेकर दवाई की छिड़काव करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है। इस क्रम में प्रखंड के कालसर पंचायत के कालसर गांवों में कालाजार का छिड़काव किया जा रहा है। दवाई छिड़काव के कर्मी इंदानन्द पोद्दार बताया कि छिड़काव का कार्य प्रत्येक पंचायत वार किया जा रहा है। सभी गांवों में, उन्होंने ने बताया कि कालाजार की वाहक बालू मक्खी को खत्म करने तथा कालाजार के प्रसार को कम करने के लिए दवाई स्प्रे (आईआरएस) किया जाता है। यह छिड़काव घर के अंदर दीवारों पर छह फीट की ऊंचाई तक होता है। बचाव को लेकर गांव में कालाजार का छिड़काव किया जा रहा है। यह एक वायरस जनित रोग भी है। इस बीमारी का असर शरीर पर धीरे-धीरे पड़ता है। कालाजार बीमारी परजीवी बालू मक्खी के जरिये फैलती है। जो कम रोशनी वाली और नम जगहों जैसे कि मिट्टी की दीवारों की दरारों, चूहे के बिलों तथा नम मिट्टी में रहती है। बालू मक्खी यही संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलाती है। इस रोग से ग्रस्त मरीज खासकर व्यक्तियों हाथ पैर पेट और चेहरे का रंग भूरा हो जाता है इसी से इसका नाम कालाजार पड़ा है।कालाजार के लक्षण:- प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि रुक रुक कर बुखार आना, भूख कम लगना, शरीर में पीलापन और वजन घटना, ह्रदय एवं लीवर का आकार बढ़ना, त्वचा सूखी पतली होना और बाल झड़ना कालाजार के मुख्य लक्षण है। इससे पीड़ित होने पर मरीज के शरीर में तेजी से खून की कमी होने लगती है और पेट फूल फूलने लगता है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का कोई भी लक्षण हाेने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
सर्पदंश ने छीन ली मासूम की मुस्कान, 4 वर्षीय ईशू की मौत से पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बाघमारा में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कुमारीपुर निवासी...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने दक्षिणी कांटाकोश में सहयोग शिविर का लिया जायजा, विद्यालय में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के दक्षिणी कांटाकोश में मंगलवार को सरकार के दिशा-निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन...
