कोढ़ा सड़क हादसे के पीड़ितों से मिले एसटी आयोग सदस्य, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
पूर्णिया-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर कोढ़ा के समीप हुए भीषण पिकअप-बस हादसे में आदिवासी समुदाय के लोगों की दर्दनाक मौत के बाद राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस हादसे में झारखंड से पूजा-अनुष्ठान कर लौट रहे 14 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर है।दौरे के दौरान तल्लू बासकी ने पूर्णिया और कटिहार जिले के विभिन्न गांवों में पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सहायता राशि और सुविधाएं पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही घायलों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति समाज के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और योजनाओं को धरातल पर प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। इस क्रम में उन्होंने पूर्णिया और किशनगंज के आदिवासी बहुल इलाकों का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा भी लिया।इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री मो. नसीम, सूरज हांसदा, योगेंद्र चौड़े, दीपक कुमार गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
कालसर में ग्रामीण सड़क ढलाई जर्जर, मरम्मत करवाने की मांग।
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित नारियल बाड़ी गांव में सड़क की जर्जर स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा...
हसनगंज में गरमा धान की खेती सीमित, मखाना की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष गरमा धान की खेती सीमित रकबे में ही देखने को मिल रही है।...
अमदाबाद थाना को मिले नए प्रभारी, रंजीत कुमार ने संभाला पदभार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया।...
अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर छापेमारी, मचा हड़कंप संचालक अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर हुआ फरार।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुर्सेला में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड, नर्सिंग होम के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
ग्रुप लोन के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से ठगी बकरी बेचकर दी थी पैसा
4500 रुपये जमा कराकर 2 लाख लोन का झांसा, फर्जी ब्रांच गायब। कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड में ग्रुप लोन...
जगरनाथपुर पंचायत में शुक्रवार को मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन।
(डेस्क/हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत में आगामी शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मुफ्त नेत्र...
