मध्य विद्यालय धरहन दिधौच के छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में आते हैं
ई-शिक्षा पोर्टल पर 636 छात्र- छात्राएं का नाम अपलोड किया गया है:प्रधानाध्यापक
(प्रवीण कुमार कटिहार)
कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत के धरहन पंचायत के मध्य विद्यालय धरहन दिधौच में छात्र-छात्राएं स्कूल ड्रेस में नियमित रूप से विद्यालय आते हैं। छात्र छात्राएँ अनुशासित ढंग से रहकर पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय में योग्य शिक्षकों के द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने से छात्र-छात्राएं की पठन-पाठन में रुचि बढ़ती जा रही हैं। प्रधानाध्यापक के द्वारा विद्यालय का गुणात्मक विकास के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पर विशेष ध्यान रहता हैं। प्रधानाध्यापक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अच्छा संबंध रखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग लिया करते हैं। मध्य विद्यालय धरहन दिधौच में वर्ग एक से आठ तक की पढ़ाई होती है।प्रधानाध्यापक कुशल व्यवहार के साथ साथ कुशल प्रशासक भी हैं। विद्यालय में वर्तमान में 693 छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है। सभी छात्र-छात्राएं काफी अनुशासित ढंग से विद्यालय आते हैं और विद्यालय में समय सारणी का पालन करते हुए पठन-पाठन करने में काफी अभिरुचि लेते हैं। इसका श्रेय प्रधानाध्यापक से लेकर विद्यालय में पदस्थापित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को जाता है। इस विद्यालय में शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालय के सर्वांगीण विकास से लेकर पठन-पाठन तक को दुरुस्त करने में प्रधानाध्यापक को काफी सहयोग कर रहे हैं। इस विद्यालय में पठन-पाठन सुचारू ढंग से किया जाता है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय का शैक्षणिक कार्य पुरी निष्ठा के साथ किया जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में पठन पाठन करते है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि विद्यालय में ई-शिक्षा पोर्टल पर 636 छात्र- छात्राओं का नाम अपलोड किया गया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका मोहम्मद खतीब आलम, रमेश कुमार राय, मधुकर कुमार, प्रियंका कुमारी, सुनीता कुमारी, सुशील कुमार, रामानंद कुमार, राजमणि कुमारी, वसीम अकरम, इंदु कुमारी, श्वेता कुमारी, देवेंद्र कुमार दास, नेहा कुमारी, हीरा कुमारी पठन-पाठन में रुचि रखते हैं। विधालय कार्यालय में प्रधानाध्यापक ने शिक्षकों का गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी का अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ने किया।विद्यालय के गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि समय बदल चुका है। समय के अनुसार विद्यालय आना और समय के अनुसार सभी वर्ग में नियमित रूप से पठन-पाठन करना सुनिश्चित करेंगे।शिक्षकों का सबसे पहला कर्तव्य होता है कि छात्र-छात्राओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल-खेल में अनुशासन के साथ पठन-पाठन करने में ईमानदारी पूर्वक अभिरुचि रखेंगे। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विधालय के लगभग 2 एकड़ जमीन पर 21कमरे का भवन है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि विधालय में छात्र-छात्राओं वर्ग 1 में 53,छात्र, वर्ग 2 में 62, वर्ग 3 में 52,वर्ग 4 में 70, वर्ग 5 में 35, वर्ग 6 में 168, वर्ग 7 में 154,वर्ग 8 में 83, टोटल 693 छात्र-छात्राएं का नामांकन विद्यालय में है। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि सभी छात्र – छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया है। वर्ग 1 से 8 तक के 70% छात्र-छात्राओं के बीच बैग,पीने का पानी का बोतल एवं एफएलएन कीट का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने कहा कि विद्यालय में हर वर्ग के ब्लैक बोर्ड का काली करण किया गया है। प्रधानाध्यापक के द्वारा साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं।हाऊस कीपिंग के द्वारा विधालय परिसर तथा शौचालय की नियमित रुप से साफ-सफायी किया जाता है।।बच्चों को टीएलएम कीट के द्वारा शिक्षा दिया जाता है। 2 कमरे में आनंददायी कक्षा में रुप में बनाया गया है। वर्ग एक और दो के बच्चे आनंददायी कक्षा में चित्रों को देखकर खेल-खेल में सिखते है। विभागीय निदेशानुसार 6 अप्रैल 2024 को विद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में वि छात्र-छात्राओं को प्रगति प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार से उत्साह बढ़ाया। जिससे छात्र-छात्राएं काफी खुश हुये। इसका प्रभाव सकारात्मक विद्यालय में पड़ा और बच्चों के उपस्थिति में बढ़ रहा है। अभिभावक बच्चों को विद्यालय भेजने की दिशा में रुचि रखते हैं। शिक्षक का सहयोग से विद्यालय का माहौल शैक्षणिक बन गया है। छात्र-छात्राओं को प्रति कार्य दिवस मीनू के अनुसार पोषण योजना का लाभ दिया जाता है। विद्यालय में प्रत्येक शनिवार चेतना सत्र में सुरक्षित शनिवार के कैलेंडर के अनुसार तरह तरह के खतरे,आपदा, बीमारी, ठंड से बचाव,लूं से बचाव आदि गति विधि कर बताया जाता है। इस विधालय में चाहार दिवारी, कमरे की मरम्मती, खिड़की दरवाजे की मरम्मती, शौचालय ट्रक एवं सोखता,आमरण मुक्त समर सेबूल पम्प आदि की व्यवस्था हो जाय तो विधालय पूर्णतः व्यवस्थित है। गोष्ठी में शिक्षक मोहम्मद खतीब आलम, रमेश कुमार राय, मधुकर कुमार, प्रियंका कुमारी, सुनीता कुमारी, सुशील कुमार, रामानंद कुमार, राजमणि कुमारी, वसीम अकरम, इंदु कुमारी, श्वेता कुमारी, देवेंद्र कुमार दास, नेहा कुमारी, हीरा कुमारी ने भाग लेकर अपना-अपना विचार प्रकट किया।
