दिवंगत शिक्षक के याद में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विद्यार्थियों ने दिया श्रद्धांजलि ।
कटिहार जिले के बारसोई निवासी प्रख्यात शिक्षक दुलाल सर की मृत्यु की प्रथम वार्षिकी के अवसर पर एक यादगार सभा नगर पंचायत बारसोई के एक शिक्षण केंद्र में आयोजित की गई। इस यादगार सभा में लगभग 60 बच्चे, शिक्षक, मजदूर-कर्मचारी शामिल थे। सभा की शुरुआत एक जन गीत “मत समझो हमने भूला दिया” से हुई। वक्ताओं ने दुलाल सर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाने की बात कही। एक वक्ता ने कहा कि दुलाल सर आज शारीरिक रूप से हमारे बीच मौजूद नहीं है किंतु उनकी शिक्षा, उनके विचार हम सबों के बीच हमेशा मौजूद रहेंगे। दूसरे वक्ता ने कहा कि उनकी वास्तविक शिक्षा, विचार को जन-जन तक पहुंचाना ही दुलाल सर की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाज को बदलने के लिए वस्तुगत और वैज्ञानिक शिक्षा का प्रचार प्रसार करना होगा। बीच-बीच में बच्चों की टीम ने कविता पाठ व गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उनके भाई सव्यसाची मजुमदार सहित कुछ शिक्षक गण व बहुत सारे विद्यार्थीगण मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
कटिहार में रसोइया संघ का धरना-प्रदर्शन, 21 हजार रुपये मानदेय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग
( बारसोई । मो0 सनाउल्लाह ) बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के आह्वान पर सोमवार को कटिहार समाहरणालय के समक्ष...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
