September 23, 2026

मनिहारी में तारीक अनवर ने कार्यकर्ताओं को किया रीचार्ज ।

Read Time:1 Minute, 27 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं सहित सफेदपोश नेताओं की चहलकदमी तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी सह पुर्व केन्द्रीय मंत्री तारीक अनवर ने जीत को सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवास पर गठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में मतदाताओं को अपेक्षित मतदान कराने की अपील की। गठबंधन के साथियों को प्रत्येक पंचायत में जाकर कांग्रेस के योजनाओं से अवगत कराने को कहा।इस अवसर पर स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, प्रद्युम्न ओझा, प्रमोद झा, गोपाल यादव, लाखो यादव, सिकंदर मंडल, शेख साजिद,मो शेरु,लाल हुसैन, रामानंद सिंह, उस्मान गनी,बिनय सिंह, शेख नौशाद, निरंजन यादव, ऐनुल अंसारी सहित दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

Previous post शिशु मृत्यु दर में कमी के लिए कटिहार सहित राज्य के 23 जिलों में चल रहा होम बेस्ड यंग केयर कार्यक्रम
Next post आपदा कोष से दिलारपुर के अग्नि पीड़ित परिवारों को मुआवजा की राशि दी गई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial