November 12, 2026

विद्यालयों मे बाल दिवस मनाते शिक्षक व छात्र छात्राएं

Read Time:2 Minute, 13 Second

हसनगंज में बच्चों की मासूमियत पर हर कोई फिदा रहता है। और इन्हीं बच्चों के लिए एक दिन समर्पित है,जिसे बाल दिवस के रूप में जाना जाता है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर मनाया जाने वाला बाल दिवस हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों मे उत्साह के साथ मनाया गया। कहीं उनके तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तो कही केक काटकर मनाया गया। नेहरू जी को बच्चों से खासा लगाव था। इसी प्रेम व समर्पण के कारण उन्हें बच्चे चाचा नेहरू कहते थें। बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू की बच्चों के प्रति गहरी समझ और उसके प्रति लगाव के समर्पित का दिन है। इस मौके पर विद्या भारती चिल्ड्रन एकडमी के डायरेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने चाचा नेहरू के जीवनी के संदर्भ मे बच्चों को बताया और कहा कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के महत्व को जगजाहिर करना है। बाल दिवस का दिन हमें याद दिलाता है,कि बच्चे देश का भविष्य है। साथ ही उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक अवसर है। हम अपने बच्चों को किताबों से ज्ञान दे सकते हैं। लेकिन जीवन के मूल्य उन्हें अनुभव से सिखाया जाता है। वहीं इस मौके पर विद्यालयों मे क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था।साथ ही पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त होने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया।वही मौके पर शिक्षक मो0 अनवारुल,मनोज कुमार,मो0रहमान,सुबोद कुमार, आदि मौजूद रहे।

Previous post गरीब, निसहाय, विकलांग महिलाओ वस्त्र का किया वितरण
Next post हसनगंज में पैक्स चुनाव को लेकर तैयारी पूरी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial