शिक्षकों का दक्षता एवं संवर्धन के बकाया राशि का अविलंब भुगतान को लेकर बिडिओ को सौंपा आवेदन।
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मिनहाज आलम के नेतृत्व में जीओबी मद के दक्षता एवं संवर्धन बकाया राशि भुगतान की मांग को लेकर कमेटी के सदस्यों के साथ मंगलवार को बिडिओ प्रियंका कुमारी को आवेदन देकर अविलंब भुगतान करने की मांग कीया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बारसोई प्रखंड के जीओबी मद के 158 शिक्षकों का दक्षता एवं संवर्धन का बकाया राशि का भुगतान पिछले साढ़े तीन वर्षों से नहीं हो पाया है। जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि प्रखंड कमेटी के बार-बार प्रयास के बावजूद अब तक भुगतान नहीं होने के उपरांत प्रदेश कमेटी संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि कमेटी के सदस्यगण मिलकर बिडिओ को समस्या के समाधान को लेकर आवेदन सौंपा है। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष आरफीन आलम, सचिव सरफराज अहमद, कोषाध्यक्ष मो मशरूफ, जिला उपाध्यक्ष गुलम्बर अहमद, जिला मंत्री दिगंबर कुमार, दिवाकर कुमार, इम्तियाज आलम, रागिब आलम, शिव राय सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
